समस्तीपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 200 कुख्यात और पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार की है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानों को इन्हें गिरफ्तार करने का टारगेट दिया है। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के अनुसार 200 कुख्यात अपराधियों की सूची में से अब तक 15 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावे अन्य लिस्टेड बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर जिला एसटीएफ, डीआईयू व स्थानीय थानों की पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।
विधानसभा चुनाव से पहले सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके अलावे जो भी अपराधी जेल से बेल पर बाहर चल रहे है, उनकी जमानत को समस्तीपुर पुलिस रद्द कराएगी, ताकि उन्हें चुनाव से पहले फिर से जेल भेजा जाए और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराया जा सके।
अपराध से अर्जित संपत्ति जब्ती की कार्रवाई में जिले में 35 कुख्यात अपराधियों की पहचान कर प्रस्ताव कोर्ट भेजा गया है। अनुमति मिलते ही जब्ती प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस केवल वही संपत्ति जब्त करेगी जो अपराध के बाद अर्जित हुई हो। इसके लिए आय के स्रोत, आयकर रिटर्न, रजिस्ट्री, वाहन कागजात, आधार-पैन, मोबाइल सर्विलांस और अन्य विभागों से जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं, कुछ अपराधियों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई की भी तैयारी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक कुख्यात अपराधी का नाम सीसीए और संपत्ति जब्ती दोनों में शामिल है। इसके अलावा, 109 फरार शराब माफियाओं की सूची भी तैयार कर ली गई है।
जमानत पर छूटे अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई जारी है, जबकि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ, डीआईयू और स्थानीय संबंधित थाने की पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी कर रही है। इसके अलावे कई अपराधियों की बेल को रद्द करवा उसे फिर से जेल भेजा जाएगा। वहीं भू-माफिया और दुर्दांत अपराधियों पर सीसीए-3 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे अभियान की निगरानी के लिये एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय को नोडल पदाधिकारी बनाया गया हैं, जो थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर 200 कुख्यात व दुर्दांत अपराधियों की सूची बनाई गयी है। सूची में शामिल अब तक 15 बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
संजय पांडेय, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी, समस्तीपुर
समस्तीपुर : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 6.31 करोड़ रुपये की साइबर…
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को 14 कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण…
समस्तीपुर : ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (टीएलसी) की चौथी वार्षिक आमसभा…
समस्तीपुर : जिले में विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के…