Samastipur

बाहर निकल अमरेश राय…कहकर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग: RJD नेता बोले- पिता का भी मर्डर कर दिया था

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रमैया गांव में मंगलवार की देर रात लगभग 20 से 25 बदमाशों ने युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष और उजियारपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे अमरेश राय के घर पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने फायरिंग की और अमरेश राय पर हमला करने के साथ-साथ उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और उनकी स्कॉर्पियो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अमरेश राय ने अपने जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

1988 में हुई थी पिता की हत्या

अमरेश राय ने बताया कि इस हमले के पीछे उनके इलाके के ही एक दबंग और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त परिवार का हाथ है, जिनके सदस्य 1988 में उनके पिता की हत्या के आरोपी भी हैं। इसी परिवार के कुछ लोगों ने बाहरी अपराधियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर अमरेश राय अपने घर में छुप गए, जिससे उनकी जान बच गई। करीब 15 मिनटों तक बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाते हुए गुंडागर्दी की और फिर बड़े आराम से भाग निकले। पूर्व यूथ आरजेडी अध्यक्ष अमरेश राय ने कहा है कि हमले से मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। पुलिस को तुरंत प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन की सुस्ती और कानून व्यवस्था की अनदेखी के कारण इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अमरेश राय ने आरजेडी से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और बीजेपी के नित्यानंद राय तथा आरजेडी के आलोक कुमार मेहता के खिलाफ खड़े हुए थे। चुनाव के बाद अमरेश राय फिर से आरजेडी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होने लगे हैं और तेजस्वी यादव के हर दौरे में उनके मंच पर नजर आते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

10 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago