समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा रेल ब्रिज के पास एक शख्स का शव मिला है। शनिवार देर शाम से वह लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान गांधी चौक वार्ड संख्या-22 निवासी देवनारायण सहनी उर्फ देबू (40 वर्ष) के तौर पर हुई है। घटना समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड की है।
इधर पिता सुमेंद्र सहनी ने कहा कि शनिवार देर शाम उनका बेटा घर से निकला था, लेकिन रातभर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान रविवार को रेलवे पुल के पास शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो देवनारायण का शव था। मौत सामान्य नहीं है, चेहे पर कई जगह जख्म के निशान थे। उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
देव नारायण छह माह पहले तक निजी बैंक में चपरासी के तौर पर काम कर रहा था। कुछ समय से घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था। परिवार में पत्नी, दो छोटी बेटियां और एक बेटा है। इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगआ। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…