Samastipur

पटोरी के अरैया चौर से बोरे में बंद मिली अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश, सफेद रंग की समीज व ब्लू रंग की लेगिंग्स पहन रखी है मृतका

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरैया चौर के समीप अवस्थित तुलाराम ब्रह्मस्थान के पास बुधवार को बोरी में बंद एक अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई है। युवती की आयु 25 से 26 वर्ष आंकी गई है। शव इस कदर सड़ चुका है उसकी पहचान होना मुश्किल है। शरीर के मांस गल चुके हैं और हड्डियां दिखाई पड़ रही हैं। पटोरी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया 15 से 20 दिन पूर्व ही शव को बोरे में बंद कर फेंका गया प्रतीत होता है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांव में चौकीदार तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी भेजी गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जब चौर के समीप से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे, तो अत्यधिक बदबू के कारण उनका ध्यान चौर के गड्ढे में पड़ा। समीप जाकर देखा तो एक बंद बोरा दिखा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को बोरे से बाहर निकाला। युवती ने ऊपर सफेद रंग का समीज एवं नीचे ब्लू रंग का लेगिंग्स पहन रखा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की पहचान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago