पटना से पूर्णिया तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे का दर्जा दे दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को नेशनल एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) घोषित किया है। यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा जो पूरी तरह से राज्य की सीमाओं के भीतर ही बन रहा है। यह प्रोजेक्ट बिहार के लिए गेमचेंजर साबित होगा। इससे पूर्णिया से पटना सड़क मार्ग से महज 3 घंटे के भीतर आया जा सकेगा।
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। पिछले दिनों 6 लेन ग्रीनफील्ड इस एक्सप्रेस-वे को बिहार सरकार ने मंजूर किया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुरोध पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इसकी सहमति दी थी। बिहार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह जल्द इसकी निविदा प्रकाशित करे ताकि इस साल निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
निर्माण एजेंसी 60 फीसदी राशि खर्च करेगी, बाकी केंद्र सरकार
पीपीपीएसी के तहत इस परियोजना का निर्माण हैम मोड में होगा। यानी निर्माण एजेंसी 60 फीसदी राशि खुद खर्च करेगी। 40 फीसदी राशि केंद्र सरकार वहन करेगी। निर्माण एजेंसी को टोल प्लाजा से पैसे की भरपाई की जाएगी। 15 साल तक एजेंसी इस सड़क की देख-रेख करेगी।
इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे, बिहटा एयरपोर्ट से भी कनेक्टिविटी
वैशाली जिले के सराय टोल प्लाजा के समीप एनएच 22 के मीरनगर अराजी गांव से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा होते हुए पूर्णिया में एनएच 27 के चांद भठ्ठी के समीप हंसदाह में समाप्त होगा। दिघवाड़ा से शेरपुर के बीच बनने वाले पुल से इसकी कनेक्टिविटी बिहटा एयरपोर्ट से हो जाएगी। हाजीपुर के सराय, जेपी सेतु के सामने भी इसका संपर्क होगा। पटना रिंग रोड का हिस्सा रहे दिघवारा को इस एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इसका निर्माण 3 पैकेज में किया जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…