Samastipur

समस्तीपुर: कंपनी के फंड में से एक लाख 35 हजार रुपये निजी काम में खर्च कर दिये, पूर्व सुपरवाइजर के खिलाफ प्राथमिकी

समस्तीपुर : विग्स कंपनी में वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के एसएलपी राजीव कुमार ने मुफ्फसिल थाना में एक पूर्व सुपरवाइजर डिंकू कुमार के खिलाफ एक लाख 35 हजार रुपये के गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया गया है कि जितवारपुर स्थित मेसो पार्सल करने वाली विग्स कंपनी शाखा के ऑडिट के दौरान फंड गबन की बात सामने आई थी। पूछताछ में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी डिंकू कुमार ने भी यह स्वीकार किया कि उसने कंपनी की राशि निजी कार्यों में खर्च कर दी थी।

पैसा लौटाने को लेकर 15 फरवरी 2025 तक की एक लिखित सहमति स्टाम्प पर दी गई थी, पर निर्धारित तिथि तक न तो राशि लौटाई गई और न ही उसने नौकरी जारी रखी। 23 जून को जब कंपनी अधिकारियों ने उससे संपर्क किया तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया।

इसके बाद पटना के कंकड़बाग हाउसिंग बोर्ड बहादुरपुर के भूतनाथ रोड निवासी राजीव कुमार जो कंपनी के एसएलपी पद पर हैं उन्होंने आरोपी डिंकू कुमार पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी और गबन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago