समस्तीपुर/ उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोडीह में विक्रम गिरि हत्याकांड से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को ही एक और हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस मामले में करिहारा निवासी परासर मिश्रा के पुत्र केशव मिश्रा और अप्राथमिकी आरोपी चकनिजाम करिहारा निवासी नक्की राय के पुत्र प्रिंस राय को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विक्रम गिरि की हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई निकल कर आयी है। दरअसल, विक्रम गिरि अपने आतंकी साम्राज्य में बने प्रतिद्वंदी को 15 अगस्त को ही हत्या कर खत्म करने की योजना बना चुका था। इसकी भनक प्रतिद्वंदी को लगते ही वह सतर्क हो गया और उसने अपनी हत्या से पहले विक्रम गिरि की हत्या करवा दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विक्रम गिरि अपने इलाके में दबदबा कायम करने के लिए मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या करना चाहता था। 15 अगस्त को जब मुखिया झंडोत्तोलन कर रहे थे, तभी वारदात को अंजाम देने की योजना थी। विक्रम गिरि ने इसके लिए आसपास के लोगों के सीसीटीवी कैमरे भी बंद करवा दिए थे।
बताया गया कि इस साजिश का पर्दाफाश दो आरोपियों की गिरफ्तारी से हुआ। इधर विक्रम गिरि की हत्या के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलने में भी परेशानी उठानी पड़ी थी। ज्ञात हो कि बीते 21 अगस्त को दिनदहाड़े करीब साढ़े 12 बजे विक्रम गिरि की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और भय का माहौल कायम हो गया।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…