Samastipur

मोहिउद्दीननगर पुलिस ने सरपंच ह’त्याकांड मामले का किया खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी पंचायत में बीते 22 जुलाई की देर रात हुए सरपंच सुनील राय की गोली मारकर हत्या मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गांव के ही शिवचंद्र राय उर्फ शिबू राय के पुत्र बिपिन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहिउद्दीननगर थाना गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हत्याकांड मामले को लेकर मृतक के चचेरे भाई सुधीर राय के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें चाचा और चचेरे भाई सहित 5 को नामजद और 6 अज्ञात यानि 11 लोगो को आरोपित किया गया था।

सुधीर राय ने बताया कि बीते 22 जुलाई की रात्रि वह लोग सोये हुए थे। उसी समय करीब पौने दो बजे रात्रि में वार्ड संख्या-9 के बीपीन कुमार राय, शिबू राय, श्रवण राय, दिनेश राय व अमरनाथ राय सहित अन्य छह लोग हाथ में हथियार लिए आये और गाली गलौज करते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। घर के सभी लोग जान बचाकर घर में छुप गए। उसी समय छोटा भाई सरपंच सुनील घर से निकला तो बीपीन कुमार राय ने उन्हें गोली मार दिया। गोली मारने के बाद सभी आरोपित पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए थे। इस हत्याकांड मामले को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष को टास्क दिया था, और खुद भी मामले की जांच के लिये मोहिउद्दीननगर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago