Samastipur

मोहनपुर के कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर कर रहे हैं पलायन

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। यहां तक की पशुपालक भी अपने पशुओं के साथ अपने घर को छोड़कर अन्यत्र जा रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप में तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशाने से 2 मीटर ऊपर हो गया है।

यह भी पढ़ें : मोहिउद्दीननगर में बाढ़ के कारण 7 और स्कूलों को बंद करने का दिया गया निर्देश, शिक्षक दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्ति 

प्रखंड क्षेत्र के हरदासपुर, जहिंगरा, सरसावा, बरियारपुरह्ण बघडा, दक्षिणी डुमरी, जौनापुर, मटिऔर, बिशनपुर बेरी सहित कई गांव में गंगा का पानी प्रवेश करने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिनगामा जौनापुर पहुंच पथ पर पूरी तरह से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है। बाढ़ से प्रभावित कई गांव में प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लाखों रुपए की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है।

किसान बेमन से खरीफ फसल को काटकर पशुओं को खिलाने को मजबूर हो रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दर्जनों विद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बच्चों के पठन पाठन पर असर पड़ा है। अंचलाधिकारी भाग्यश्री राज ने जानकारी दी कि बाढ प्रभावित इलाकों में गुरुवार से 43 नाव का संचालन शुरू किया गया है। इसमें धरनीपट्टी पश्चिमी, दक्षिणी डुमरी, राजपुर जौनापुर, विशनपुर बेरी व बघडा पंचायत शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

12 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

22 घंटे ago