बिहार में निवास प्रमाणपत्र से जुड़े अजीबोगरीब मामलों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। पहले कुत्ते की फोटो वाले प्रमाणपत्र का मामला सामने आया, अब समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर अंचल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से निवास प्रमाणपत्र का आवेदन देकर प्रशासन का माखौल उड़ाने की कोशिश की गई है।
जानकारी के मुताबिक, आवेदन संख्या BRCCO/2025/17989735 के तहत डोनाल्ड जॉन ट्रंप के नाम से निवास प्रमाणपत्र के लिए 29 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किया गया। आवेदन में पता दिया गया – ग्राम: हसनपुर, वार्ड संख्या 13, पोस्ट: बाकरपुर, थाना: मोहिउद्दीननगर, प्रखंड: मोहिउद्दीननगर, जिला: समस्तीपुर।
जांच में पता चला कि आवेदन में लगी फोटो, आधार संख्या, बारकोड व पता के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में 4 अगस्त को राजस्व अधिकारी ने इस आवेदन को अस्वीकृत कर दिया।
साइबर थाना में शिकायत
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी (सीओ) ने बताया कि इस मामले की शिकायत स्थानीय साइबर थाना पुलिस से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आईटी एक्ट का उल्लंघन है और किसी ने जानबूझकर सिस्टम का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। संबंधित दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। अब इस मामले में पुलिस दोषियों के खिलाफ साइबर अपराध के तहत कार्रवाई करेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…