Samastipur

समस्तीपुर में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती

समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर प्रांगण में मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ के तत्वावधान में 22 एवं 23 अगस्त को दो दिवसीय बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजन एवं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।

तैयारियों के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त को मंदिर परिसर में गुंबद निर्माण का शिलान्यास, वृक्षारोपण तथा संध्या में भजन-कीर्तन के साथ बाबा गणिनाथ का नेऊतन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 23 अगस्त को प्रातःकाल से पूजन, हवन, भजन-कीर्तन, सुप्ती मौनी के साथ नैवेद्य अर्पण, उजले फूल का गेरुआ चढ़ाने जैसे मंगलकारी अनुष्ठान के बीच जयंती समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।

बाबा गणिनाथ को मध्यदेशीय वैश्य कानू समाज के अलावा विभिन्न जातियों के लोग कुलदेवता के रूप में पूजते हैं। बाबा गणिनाथ के साथ-साथ 14 देवी-देवताओं—माता क्षेमा सती, श्री गोविंद जी, श्री रामचंद्र जी, श्रीधर जी, सोनामती, शिलामती, चतुरी बहुरिया, बिजली बहुरिया, श्री सहदेव राय, श्री जगन्नाथ राय, श्री बोध महापति राय, श्री चवुपाणी राय एवं नीलकंठ रायका भी पूजन किया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाबा गणिनाथ समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, त्याग तथा परोपकार का संदेश देते थे। वे मांस-मदिरा व व्यभिचार से दूर रहने की प्रेरणा देते थे। माना जाता है कि बाबा भगवान शिव के अवतार थे, जिनका प्रादुर्भाव धर्म की रक्षा और मानवता का संदेश देने के लिए हुआ था।

जयंती समारोह के अवसर पर समाज के दो दिवंगत समाजसेवियों स्व. रामचंद्र प्रसाद चौधरी एवं स्व. त्रिवेणी साह की प्रतिमा का अनावरण बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण, भोजन, पेयजल, ठहरने और सुरक्षा आदि की व्यापक व्यवस्था की गई है। पूरा मंदिर परिसर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago