Samastipur

विभूतिपुर में करंट लगने से युवक की मौ’त, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड संख्या 13 निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित पासवान के 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हिमांशु राजमिस्त्री के साथ लेबर का काम करता था। बुधवार को वह सुरौली पंचायत स्थित एक घर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी विभूतिपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिमांशु के पिता दिव्यांग हैं जबकि मां गृहिणी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार बेसुध हो गया और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार महतो शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पूर्व विभूतिपुर में बिजली के चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago