समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत केवस निजामत गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घर के दरवाजे के पास सफाई करने के दौरान ऊपर से टूटा बिजली का तार उसके शरीर पर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई।
मृतका की पहचान गांव निवासी रामवृक्ष राय की पुत्री रिचा कुमारी (15) के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमर्जेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, रिचा घर के बाहर सफाई कर रही थी तभी अचानक ऊपर से बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक देर हो चुकी थी।
रिचा मीट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद इंटर की पढ़ाई कर रही थी। उसकी ख्वाहिश थी कि आगे चलकर वह पुलिस अधिकारी बने। घर में दो भाई और दो बहन हैं, जिनमें वह दूसरे नंबर पर थी। उसकी मौत से परिवार व गांव में मातम का माहौल है। इधर सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…