समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक छात्रा बिजली के करंट से झुलस गई। घटना बेलसंडी वार्ड संख्या-10 की है। युवती की पहचान अरुण शाह की 18 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। वह मवेशियों के लिए बेला चौर में घास काटने गई थी। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गई। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद युवती को बचाया जा सका।
आनन-फानन में घायल करिश्मा को सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर विनय कुमार के अनुसार युवती की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, चकमहेसी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 112 टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…