Samastipur

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर तोड़-फोड़ के बाद समस्तीपुर में BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, PM का फूंका पुतला

समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा समर्थकों द्वारा की गई तोड़-फोड़ एवं गुंडागर्दी के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस मुख्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होता हुआ मगरदही घाट चौराहे पर पहुँचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो० अबु तमीम ने की।

सभा को संबोधित करते हुए अबु तमीम ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस मुख्यालय पर गुंडागर्दी करना भाजपा की हताशा और बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी-नेहरू की विचारधारा पर चलते हुए हमेशा शांति, सद्भावना और भाईचारे की राजनीति करती है, जबकि भाजपा हिंसा और नफ़रत फैलाने का काम करती है। आज हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि भाजपा की तानाशाही नीतियों के खिलाफ खड़ा हो।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हजारी, देविता कुमारी गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, शशि भूषण राय, रघुनंदन पासवान, राम विलास राय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, फैज अहमद फ़ैज़, विश्वनाथ महतो, अब्दुल मलिक, सुरेश कुमार महतो, शमी अहमद, अनिल कुमार कुशवाहा, ताज बाबू, ज़ियाउल रहमान, मोईन रज़ा, चंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार राय, कुमार गौरव,

रूबी कुमारी, रेशमा देवी, अरुण कुमार कुंवर, राहुल कुमार, सुमित्रा देवी, उमेंद्र प्रसाद ठाकुर, कामिनी देवी, यशपाल कुमार कुशवाहा, भगवान लाल पासवान, असगर अंसारी, सोहैल अहमद, राजन कुमार, भाग्य नारायण सिंह, दिलदार हुसैन, मो० रेहान, राम नरेश राय, सोहैल सिद्दीक़ी, संजय कुमार महतो, तुफ़ैल, मो० नियाज़, दिलदार आलम, मंटू कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago