Samastipur

रेल यात्रियों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, मिली दो नई ट्रेनें; ZRUCC के सदस्य सह वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार ने जताया आभार 

समस्तीपुर : बिहार के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश को दो नई ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें पहली ट्रेन गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, वहीं दूसरी ट्रेन वैशाली से झारखंड के कोडरमा तक चलने वाली नई फास्ट मेमो ट्रेन होगी। इन दोनों ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को राजधानी और झारखंड जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के सदस्य सह वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार ने इस घोषणा पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यात्रियों की ओर से नई ट्रेनों की मांग की जा रही थी। अब इन ट्रेनों के शुरू होने से गया से दिल्ली और वैशाली से कोडरमा तक की यात्रा और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

कृष्ण कुमार ने कहा कि इन नई ट्रेनों से न सिर्फ आम यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि कारोबारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। गया से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा विकल्प मिलेंगे और उन्हें भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं वैशाली और आसपास के जिले के लोगों को कोडरमा तक की सीधी ट्रेन सुविधा मिलने से उन्हें रांची और झारखंड के अन्य बड़े शहरों से भी बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा दी गई यह सौगात प्रदेश की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago