Samastipur

विद्यापतिनगर में BPSC शिक्षिका की मौ’त का खुलासा: प्रेमी के पहले से शादी शुदा होने की बात पता चलने पर व्हाट्सएप पर विवाद के बाद की थी आ’त्मह’त्या

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड में बीपीएससी शिक्षिका डॉली कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की थी। शिक्षिका का वारिसनगर के प्रेम राजन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उसके पहले से शादीशुदा होने का पता चलने पर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में प्रेम राजन को गिरफ्तार कर लिया है।

सात अगस्त की रात दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बातचीत के दौरान विवाद हुआ। डॉली को पता चला कि प्रेम राजन पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य मिले हैं।

मामले में शिक्षिका के पिता अरविंद कुमार शर्मा ने उजियारपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में प्रेम राजन को गिरफ्तार कर लिया है। वह वारिसनगर थाना क्षेत्र के चनहर गांव का रहने वाला है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में 24 वर्षीय शिक्षिका डॉली कुमारी का शव 8 अगस्त, 2025 को उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं और सुनील कुमार राय के मकान में किराए पर रहती थीं। डॉली कुमारी के पिता अरविंद शर्मा की शिकायत पर उजियारपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago