Samastipur

बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया..; बिना नाम लिए तेज प्रताप यादव का RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर हमला

तेज प्रताप यादव ने यहां लोगों के बीच कहा, ‘बैलवा बेलगाम घूम रहा है। उसको आपलोग नाथने का काम कीजिए। जैसे कृष्ण भगवान ने कालिया नाग को नाथा था उसी तरह से मनेर की महान जनता बैलवा को नाथने का काम करेगी। बैलवा हमको संगठन से बाहर करवा दिया।’ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को मनेर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राजद के स्थानीय सांसद भाई वीरेंद्र पर जोरदार हमला किया। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लिए बगैर ही भाई वीरेंद्र पर टिप्पणी की और अपने संबोधन में उन्हें ‘बैलवा’ कह दिया। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया है।

तेज प्रताप यादव ने यहां लोगों के बीच कहा, ‘बैलवा बेलगाम घूम रहा है। उसको आपलोग नाथने का काम कीजिए। जैसे कृष्ण भगवान ने कालिया नाग को नाथा था उसी तरह से मनेर की महान जनता बैलवा को नाथने का काम करेगी। बैलवा हमको संगठन से बाहर करवा दिया। हमको संगठन से तुम बाहर करवा सकता है लेकिन जनता के दिल से नहीं निकाल सकते।’

तेज प्रताप ने महिनावां में टीम तेजप्रताप कार्यालय का उद्घाटन भी किया। तेज प्रताप ने मनेर विस क्षेत्र से नप मनेर के उप मुख्य पार्षद शंकर कुमार यादव को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। तेज प्रताप ने मनेर में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। बहरहाल आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र और मनेर के एक पंचायत सचिव के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया था तब उस वक्त भी तेज प्रताप यादव ने भाई वीरेंद्र को घेरा था।

तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर कार्टून शेयर कर पूछा था, ‘ क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी। मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया…अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

5 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

6 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

11 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

13 घंटे ago