समस्तीपुर : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर एसडीपीओ-1 व एसडीपीओ-2 सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में भारतीय दंड सहिता (बीएनएसएस) की धारा-126 एवं 128 तथा सीसीए के प्रावधानों के आलोक में चुनाव आचार संहिता के पालन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि बंध पत्रों की संख्या में तेजी लाई जाएगी, ताकि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की निगरानी और नियंत्रण और अधिक सुदृढ़ हो सके।
एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और पूर्ण ईमानदारी से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…