Samastipur

आज CM के समस्तीपुर आगमन से पहले हुई कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव मंजूर, ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल को अतिरिक्त ₹1047.80 करोड़

मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल परियोजना को 1047 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी के साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बता दें की कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद अब थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री का समस्तीपुर में भी आगमन होने वाला है।

राज्य सरकार ने गंगा नदी पर बख्तियारपुर से ताजपुर को जोड़ने वाले 4-लेन पुल एवं पहुँच पथ निर्माण परियोजना को गति देने के लिए ₹1047.80 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति परियोजना की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक मंजूरी के तहत दी गई है, जिससे अब कुल लागत ₹3923.00 करोड़ हो गई है।

PPP मोड के तहत DBFOT पद्धति से बन रही इस परियोजना में पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर और पहुँच पथ की लंबाई 45.393 किलोमीटर है।

अतिरिक्त राशि निम्नलिखित मदों में स्वीकृत की गई है:

  • वन टाइम फंड इनफ्यूजन (OTFI) – ₹634.95 करोड़

  • अतिरिक्त भू-अर्जन – ₹85.50 करोड़

  • चेंज ऑफ स्कोप – ₹114.98 करोड़

  • चेंज इन लॉ – ₹160.00 करोड़

  • अन्य मद – ₹52.37 करोड़

यह निर्णय परियोजना को समय पर पूरा करने और निर्माण कार्य में आ रही वित्तीय बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है। पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और भी सुगम हो जाएगा।

कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव को मंजूरी:

 

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago