Samastipur

विभूतिपुर में टोटो और बाइक में टक्कर, हंगामा कर रहे बाइक सवार के डिक्की से देशी शराब बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पेठिया गाछी के समीप बुधवार को एक बाइक और एक टोटो में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार के द्वारा हंगामा करना शुरू कर दिया गया, इसी बीच लोगों की भीड़ जुट गई। जब बाइक सवार के डिक्की व गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके डिक्की से देसी शराब बरामद हुआ।

बताया जाता है कि बुधवार को एक टोटो और तेज रफ्तार से जा रही बाइक आपस में टकरा गये। टक्कर के बाद कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन बाइक सवार हंगामा करने लगा। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की जुटी भीड़ को देखकर बाइक सवार भागने लगा। इसी क्रम में जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके डिक्की से देशी शराब बरामद हुआ। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर विभूतिपुर पुलिस पहुंचकर उक्त बाइक और बाइक सवार को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले आया व आगे की कार्रवाई में जुट गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago