Samastipur

भ्रष्टाचार के आरोप में विभूतिपुर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निलंबित, ऑडिट के नाम पर कथित रुपयों के लेन-देन का वीडियो भी हुआ था वायरल

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड के बीएचएम (प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक) रंजीत कुमार प्रसाद को भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोपों के चलते डीएम सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रोशन कुशवाहा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में रंजीत कुमार प्रसाद का मुख्यालय जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें एचआर पॉलिसी के तहत जीवन निर्वहन भत्ता प्राप्त होगा।

बता दें कि विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति को एक लिखित शिकायत सौंपकर बीएचएम पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के अनुसार, मार्च 2025 में आयोजित एएनएम की मासिक बैठक के दौरान प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केंद्र से पांच-पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। यह राशि ऑडिट के नाम पर मांगी गई थी। शिकायत के साथ कई स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था। इसके अलावा बीएचएम के कथित रुपयों के लेन-देन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए प्रशासन ने यह त्वरित कार्रवाई की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

6 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

16 घंटे ago