Samastipur

थानेश्वर स्थान मंदिर से महिला समेत पांच संदिग्धों को पुलिस ने उठाया, चेन स्नैचिंग की घटना रोकने के लिए सादे लिबास में तैनात थी पुलिस 

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन मास के तीसरी सोमवारी पर पुलिस ने चैन स्नैचिंग के शक में पांछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें दो महिला व तीन युवक शामिल है। दोनों महिला उत्तर प्रदेश के गाजिपुर की रहने वाली है व तीनों युवक समस्तीपुर के ही अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बता दें की पहली सोमवारी को थानेश्वर स्थान मंदिर में करीब आधा दर्जन महिलाओं के गले से चैन की स्नैचिंग की घटना सामनें आयी थी।

इसके बाद नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सादे लिवास में पुलिस की तैनाती की गयी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधी देख पुलिस टीम ने दो महिला व तीन युवक को हिरासत में थाने ले आया। इस दौरान उन लोगों के पास कुछ भी सामान बरामद नहीं किया गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की पांचो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को एक भी चैन स्नैचिंग की घटना नहीं हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

3 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago