Samastipur

समस्तीपुर के सभी थानों में कैमरों की जांच कर बंद पड़े कैमरों को जल्द चालू कराने का डीएम ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर चहारदीवारी, कब्रिस्तान घेराबंदी, भूमि विवाद, भूमि समाधान पोर्टल पर अपलोडिंग, सड़क सुरक्षा, वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा खनन टास्क फोर्स से संबंधित विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा की गई। वहीं सीसीटीवी की समीक्षा के दौरान डीएम ने डीएसपी मुख्यालय को सभी थानों में कैमरों की जांच कर बंद पड़े कैमरों को चालू कराने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर घेराबंदी को लेकर कुल 25 योजनाओं का प्राक्कलन तैयार करने की जिम्मेदारी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। प्राक्कलन प्राप्त होते ही उन्हें प्रशासनिक स्वीकृति के लिये संचिका स्थापित की जाएगी। वहीं, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि निर्धारित 350 कब्रिस्तानों में से अब तक 342 की घेराबंदी पूरी हो चुकी है। शेष तीन निविदा प्रक्रिया में हैं, दो योजनाएं गृह विभाग को स्थगन के लिये भेजी गई हैं तथा तीन कब्रिस्तान भूमि विवाद के कारण लंबित हैं। इस पर डीएम ने सभी एसडीओ और अभियंताओं को समन्वय बनाकर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों से उनके लक्ष्य के अनुरूप पौधों की मांग कर चिन्हित स्थलों पर समय से पौधारोपण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। वहीं खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा कुल 160% राजस्व संग्रहण किया गया है। वर्तमान में नियमित छापेमारी और अन्य निगरानी गतिविधियां जारी हैं।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हेलमेट चेकिंग एवं वाहनों की नियमित जांच की जा रही है, और अब तक 70% राजस्व वसूली की जा चुकी है। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे और अन्य सड़कों पर रिफ्लेक्टर, ज़ेब्रा क्रॉसिंग आदि का कार्य पूरा किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान हो।

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

1 घंटा ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

13 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

13 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago