Samastipur

समस्तीपुर: पोती से प्रेम-प्रसंग के शक में नाबालिग प्रिंस की शराब पिलाकर कर दी गयी थी गला रेतकर ह’त्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के खेदूंटांड़ पोखर के किनारे रविवार को एक किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौवाचक के अमरजीत कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार (16 वर्ष) था। इस मामले गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म की स्वीकर कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के खेदूंटांड़ वार्ड-11 के रामाश्रय मश्रिा के पुत्र कृष्ण मुरारी उर्फ राजा मश्रिा और ताजपुर थाना क्षेत्र के ही उमेदपुर के मो. नईम के पुत्र मो. मोबीन के रूप में की गई है।

इसको लेकर शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह ताजपुर थाना क्षेत्र के खेदूटार स्थित नुनु बाबू के पोखर के समीप बालक के शव पाए जाने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

घटनास्थल से एक चिट्ठी को जब्त किया गया। उसमें अंकित कुछ लोगों के नाम और मृतक के साथ अंतिम समय तक देखें गये लोगों से पूछताछ के संबंध में कृष्ण मुरारी उर्फ राजा मश्रिा को अंतिम समय तक देखे जाने का सुराग मिला व घटनास्थल से जब्त चट्ठिी में अंकित नाम के लोगों से विवाद होने की बात अनुसंधान के क्रम में सामने आयी। इसके बाद कृष्ण मुरारी को हिरासत में ले उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में कृष्ण मुरारी के सहयोगी मो. मोबीन को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने घटना कारित में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। खून लगा टी शर्ट, गंजी, लुंगी, चप्पल, खून लगा हुआ एक डायरी एवं मो. मोबिन के घर से घटना में प्रयुक्त दबिया बरामद हुआ है। एसडीपीओ-1 ने बताया कि हत्या के पीछे कृष्ण मुरारी की नाबालिग पोती एवं मृतक प्रिंस कुमार के बीच स्कूल से आने-जाने एवं क्रिकेट मैच खेलने के दौरान पोती का पीछा करने और बात करने की बात सामने आयी। इसके बाद कृष्ण मुरारी ने योजनाबद्ध तरीके से प्रिंस के हत्या की प्लानिंग की।

एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 10-15 दिनों से मृतक को वश्विास में लेकर उसे खैनी खाने की आदत भी लगा दी थी। आरोपी पहले नुनू बाबू के यहां मैनेजर का काम करता था, लेकिन मालिक से धोखाधड़ी के आरोप में उसे हटा दिया गया था। उसका स्थान दीपक राय ने ले लिया। दीपक का जमीनी विवाद मृतक प्रिंस के परिवार से भी चल रहा था। घटना की रात आरोपी ने अपने सहयोगी मो. मोबीन से पहले ही हत्या की बात कर दबिया मंगाई और उसे पोखर के पास छिपा दिया था।

12/13 जुलाई की रात आरोपी ने नाईट क्रिकेट के बहाने प्रिंस को पोखर पर बुलाया, उसे नशा कराया और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से भी उनकी गतिविधियों की पुष्टि हुई है। एसआईटी की इस सराहनीय कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंशा की गई है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

8 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago