Samastipur

समस्तीपुर में हुए बैंक लूटकांड मामले में वांछित अखिलेश पत्नी के साथ गाजियाबाद से गिरफ्तार! जमीन खोदकर भारी मात्रा में सोना बरामद

तस्वीर : सांकेतिक सोना के आभूषण की (सोर्स गूगल)

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में विगत 7 मई को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए 10 करोड़ के आभूषण और 15 लाख नगद लूटकांड मामले में पुलिस की छापेमारी अब भी जारी है। अब तक इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इसके बाद कारवाई करते हुए दो से तीन अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी एसटीएफ की मदद से समस्तीपुर पुलिस ने किया है। इसमें से एक वांछित बदमाश को उसकी पत्नी के साथ गाजियाबाद से गिरफ्तारी की बात सामनें आ रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारी मात्रा में आभूषण भी बरामद किया है। रविवार की शाम से देर रात तक एसटीएफ व समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटोरी क्षेत्र के एक गांव से जमीन खोदकर स्टील के डब्बे में रखे गए भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण बरामद किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है। सूत्रों के अनुसार बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले का वांछित अखिलेश राय उर्फ गोलाई की गिरफ्तारी गाजियाबाद से हो चुकी है।

इससे पहले पुलिस ने अखिलेश की सास व साली को गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर अखिलेश राय की गिरफ्तारी हो सकी है। बताया गया है कि अखिलेश की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश राय ने पटोरी क्षेत्र के एक शराब कारोबारी के पास लूट का आभूषण छुपाया हुआ हुआ था, जिसे जमीन के अंदर स्टील के डब्बे में रखकर उसने गाड़ दिया था।

इस मामले में पुलिस ने अखिलेश राय और उक्त शराब कारोबारी की निशानदेही पर भारी मात्रा में आभूषण को जमीन से निकालकर बरामद किया है। इस लूटकांड मामले में और भी अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हो सकती है। अखिलेश राय की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। हरिश्चंद्र राय नामक बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस वैशाली व पटना समेत अन्य जगहों पर छापेमारी में जुटी हुई है। इस संबंध में बिहार एसटीएफ के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि सोना बरामदगी के सावल पर वह टाल गये। बताते चलें कि बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसे जेल भेजा जा चुका है। वहीं करीब डेढ़ करोड़ रुपये मुल्य के आभूषण की भी बरामदगी अलग-अलग जगहों से हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago