समस्तीपुर : सदर अस्पताल के डीएस डॉ गिरीश कुमार द्वारा आपातकालीन कक्ष में आने वाले गंभीर प्रकार के जिख्मयों व मरीजों के त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहायक के रूप में एक कोर कमिटी गठित की गई है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (ईएनटी) डॉ सैयद मिराज इमाम, सर्जन डॉ मनीष साह, डॉ नागमणि राज, लैब टेक्निशयन संतोष पटेल, परिचारिका श्रेणी-ए निशा कुमारी व उदिता कुमारी एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी सुधीर पासवान को शामिल किया गया है।
उन्हें निर्देश दिया गया है कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले हर प्रकार के मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्धता में सहयोग करेंगें। इंटर डिपार्टमेंट परामर्श, पेशेंट से मधुर व्यवहार, पेशेंट में डॉक्टर के प्रति विश्वास बढे, आये हुए मरीजों के परिजनों से अनुरोध किया कि किसी भी असुविधा के निराकरण के लिए कोर कमिटी से सम्पर्क कर सकते हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…