समस्तीपुर : आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से भटकी हुई एक दस वर्षीया बच्ची को बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद बच्ची को रात भर आरपीएफ के महिला आरक्षी निधि व एक्सेस टू जस्टिस के जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी की देखरेख में महिला बैरक में रखा गया।
गुरुवार को उसे आरपीएफ के एसआई सुमित कुमार ने जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र की दीप्ति कुमारी, स्मृति कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के कुंदन कुमार व बबली कुमारी को बाल कल्याण समिति समस्तीपुर में प्रस्तुत करने के लिये सुपूर्द कर दिया। उधर बच्ची का मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति में अग्रेतर कार्रवाई के लिये प्रस्तुत किया गया।
मौके पर डॉक्यूमेंटेशन कोर्डिनेटर स्मृति कुमारी व संगीता कुमारी आदि भी मौजूद थी। दूसरी ओर भटकी बच्ची के माता पिता भी बच्ची की खोज में मधुबनी के भेजा प्रखंड से समस्तीपुर पहुंच गये थे। उन्हें बाल कल्याण समिति से संपर्क कर बच्ची को घर ले जाने की जानकारी दी गयी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…