समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने एक हत्या व एससी/एसटी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि धराया आरोपी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी रामबाबू राय का पुत्र माधव राय है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी कांड सं 105/25 का प्राथमिक अभियुक्त है। घटना के बाद से उक्त आरोपी फरार चल रहा था।
बता दें कि इस वर्ष अप्रैल माह में थाना क्षेत्र के ढ़ट्ठा में बिजली करंट के चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका सुंदरी देवी (58) की पुत्री रीता देवी ने थाना को आवेदन देकर उक्त खेत मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें जानबूझकर खेत के रास्ते कंटीले तार में वद्यिुत प्रवाहित किये जाने की बात कही थी।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…