Samastipur

बंदियों के बेहतर भविष्य एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए उपकारा में 35 बंदियों को दिया जा रहा कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :  उपकारा में बंद बंदियों के बेहतर भविष्य एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए बुधवार को कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। इसमें कुल 35 बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में जैविक सब्जी, फूलों की नर्सरी, धान की नर्सरी और आधुनिक कृषि देखभाल से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

ताकि जेल से छूटने के बाद बंदी इसकी खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने बंदियों को खेती के बारे में टिप्स बताया। उन्होंने कहा कि 13 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में इसका कारोबार व बाजार के बारे में बंदियों की ट्रेनिंग दी गई।

उपकारा अधीक्षक अरविंद कुमार साह ने बताया कि जेल में खेती का प्रशिक्षण लेने के बाद वे जेल से रिहाई के बाद अपराध की दुनिया को छोड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि बंदियों की सुविधा के लिए उपकारा में ई-श्रम कार्ड कैम्प की भी सुविधा की गई है। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक आशीर्वाद कुमार भी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

45 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago