समस्तीपुर/रोसड़ा : उपकारा में बंद बंदियों के बेहतर भविष्य एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए बुधवार को कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। इसमें कुल 35 बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण में जैविक सब्जी, फूलों की नर्सरी, धान की नर्सरी और आधुनिक कृषि देखभाल से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
ताकि जेल से छूटने के बाद बंदी इसकी खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने बंदियों को खेती के बारे में टिप्स बताया। उन्होंने कहा कि 13 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में इसका कारोबार व बाजार के बारे में बंदियों की ट्रेनिंग दी गई।
उपकारा अधीक्षक अरविंद कुमार साह ने बताया कि जेल में खेती का प्रशिक्षण लेने के बाद वे जेल से रिहाई के बाद अपराध की दुनिया को छोड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि बंदियों की सुविधा के लिए उपकारा में ई-श्रम कार्ड कैम्प की भी सुविधा की गई है। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक आशीर्वाद कुमार भी मौजूद थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…