Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के तीन स्टेशनों पर चलेगी बैटरी चालित कार; दिव्यांग, बुजुर्ग व महिला यात्रियों की परेशानी होगी कम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रा के दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग व महिला यात्रियों को होने वाली परेशानी से अब जल्द ही निजात मिलेगी। ऐसे यात्रियों को स्टेशन के एक छोड़ से दूसरे छोड़ तक जाने या एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिये अब बैटरी चालित कार की सुविधा बहाल की जायेगी। पहले चरण में रेलमंडल के तीन प्रमुख स्टेशन समस्तीपुर, दरभंगा व सहरसा स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिये मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य ने दो-दो बैटरी चालित कार की आपूर्ति, संचालन व अनुरक्षण के लिये ई-निविदा निकाली है। पांच साल के लिये निकाली गयी ई-निविदा के लिये बोली लगाने की तिथि 21 जुलाई नर्धिारित की गयी है। बता दें कि दिल्ली, लखनऊ, मुंबई सहित अन्य बड़े स्टेशनों व एयरपोर्ट पर अब तक यह सुविधा मिलती थी। इससे यात्री कार में बैठ कर अपने सामान सहित सुलभ आवाजाही कर सकते हैं। यह सुविधा बहाल होते ही अब यात्रियों को लगैज ढ़ोने के लिये कुली या किसी अन्य का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें पैदल भी नहीं चलना पड़ेगा।

उधर, समस्तीपुर, दरभंगा व सहरसा स्टेशनों पर कार की सुविधा शुरू कराने से पहले डीआरएम ने सर्वे भी कराया। सर्वे में उन्होंने देखा कि बैटरी चालित कार परिचालन के लिये इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर पथ-वे है या नहीं। सर्वे में पथ वे की व्यवस्था दिखने पर डीआरएम ने बैटरी चालित कार संचालन व अनुरक्षण के लिये ई निविदा निकालने का निर्देश वाणिज्य विभाग को दिया। रेल यात्रियों की लगैज सहित सुलभ आवाजाही के लिए समस्तीपुर, दरभंगा व सहरसा स्टेशन पर बैटरी चालित कार की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

बैटरी चालित कार का किराया रेलवे द्वारा निर्धारित किया जायेगा। किराये का निर्धारण इस तरह किया जायेगा जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरक्ति भार नहीं पड़े। साथ ही किराया राशि भी कार पर ही लिखा रहेगा। यह सुविधा उपलब्ध होने से दिव्यांग, बुजुर्ग व महिला रेल यात्रियों को आवाजाही में काफी सहुलियत होगी। बैटरी चालित कार में बैठकर वे अपने ट्रेन की बोगी तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

51 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago