भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सीबीआई की मुहीम लगातार जारी है। आये दिन सीबीआई की टीम रंगे हाथ घुसखोर कर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम ने 20 हज़ार रूपये रिश्वत लेते समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल रेलवे स्टेशन के पार्सल क्लर्क को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की रेड पड़ते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
दरअसल रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया।
पूछताछ में वीरेश ने बताया की ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद के कहने से ले रहा था। उस दौरान वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में थे। इसके बाद सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर पहुंच सरकारी क्वार्टर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ निकल गयी। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।
बता दें छहः माह पूर्व इन्ही लोगो ने कॉस्मेटिक सामान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग किया था। जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मशक्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था। लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर करवाई कुछ नहीं हुआ था। समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की छापेमारी की खबर आग की तरह फैल गयी। वहीं सीबीआई की टीम गिरफ्तार बुकिंग कलर्क को लेकर रवाना हो गयी।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…