Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में चल रहे दो दिवसीय प्रो-कबड्डी लीग में सरायरंजन की टीम विजयी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिला में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने और उसे निखारने के लिए ऑलराउंडर इवेंट्स एंड स्पोर्ट्स के तत्वावधान में शहर में पहली बार प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पटेल मैदान में किया गया। शनिवार की शाम प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर एसडीएम दिलीप कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया।

रविवार की शाम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रॉयल एनफील्ड सरायरंजन व विभूतिपुर के बीच खेला गया। जिसमें सरायरंजन की टीम ने 25-18 से हराकर चैंपियन का ताज अपने नाम किया। इस अवसर पर एसडीम दिलीप कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से जिले में कबड्डी खेल के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाने में मदद करेगी।

इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि यह खेल को लोकप्रिय बनाने और इसे एक पेशेवर स्तर पर ले जाने में भी सहायक होती हैं। मौके पर ऑलराउंडर अभिषेक, सुभीत सिंह, डॉ. एनके आनंद, अमित सिंह, नीरव कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू, उमेश, रजनीश, बिनय कुमार, अनिकेत, चंदन कुमार, दानिश खान, निरंजन कुमार, अभिषेक आदि सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago