Samastipur

गुजरात में ज्वेलरी व्यवसायी की ह’त्या मामले का आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर : गुजरात के सूरत शहर में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के दौरान व्यवसायी की गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुजरात पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी युवक को जिले के हलई थाना क्षेत्र के वनवीरा से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर तैयब निवासी रघुनाथ पासवान के पुत्र अविनाश पासवान के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वह वनवीरा पंचायत में अपने रिश्तेदार वार्ड सदस्य पंचू पासवान के पुत्र सुधीर पासवान के घर में छिपा हुआ था। गुजरात पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन की पुष्टि समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में की।

इसके बाद गुजरात पुलिस की एक टीम समस्तीपुर पहुंची जहां हलई थाना के दरोगा जनार्दन पासवान और संजय सिंह के साथ संयुक्त छापेमारी कर उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि अविनाश पासवान काफी दिनों से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद गुजरात पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago