Samastipur

महिसारी में नवविवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी वार्ड संख्या-6 में नवविवाहिता सरस्वती कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पति विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने दहेज के लिए पुत्री को फांसी लगाकर ससुराल वालों द्वारा मार देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा वार्ड 9 निवासी अनिल सहनी ने पति विकास कुमार के अतिरिक्त ससुर अशर्फी सहनी, सास रामसखी देवी, ननद भुखली कुमारी व देवर सुभाष कुमार को नामजद किया था।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के मुख्य आरोपी पति विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। विदित हो की मंगलवार की रात उपरोक्त नवविवाहिता सरस्वती कुमारी का गला में फंदा लगाकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

6 घंटे ago