Samastipur

अपने पिता की ह’त्या का बदला लेने के लिये प्रिंस द्वारा महाकाल की ह’त्या किये जाने की आशंका, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी पुलिस 

तस्वीर : मृतक सुमित उर्फ महाकाल की फाइल फोटो

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर चांदनी चौक पर विगत 24 जुलाई को हुए सुमित उर्फ महाकाल हत्याकांड मामले में पुलिस अब नामजद आरोपी प्रिंस कुमार की तलाश में जुट गई है। प्रिंस जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या- 17 के बोतल टोला निवासी स्व. हरिश्चंद्र राय का पुत्र है, जो इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2024 के मार्च महीनें में हरिश्चंद्र राय की भी गोली मारकर की गयी थी। इस मामले में सुमित उर्फ महाकाल आरोपी था और जेल भी गया था। तीन महीने पहले ही वह जेल से बेल पर निकला था। जेल से आने के बाद उसकी हत्या चांदनी चौक पर सब्जी खरीदने के दौरान गोली मारकर कर दी गयी थी। आशंका है की पिता के हत्या के प्रतिशोध में प्रिंस ने सुमित की भी हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद प्रिंस पैदल ही प्रखंड कार्यालय की ओर होते हुए फरार हो गया था। पुलिस द्वारा टावर डंप के आधार पर प्रिंस का मोबाइल लोकेशन निकाला गया जिसके आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक, उसका मोबाइल विशनपुर इलाके में जाकर स्विच ऑफ हो गया था। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इधर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago