Samastipur

समस्तीपुर: देर रात सरपंच की गोली मारकर ह’त्या से सनसनी, आपसी विवाद में कई राउंड फायरिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने बिशनपुर बीड़ी पंचायत के सरपंच सुनील राय की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात लगभग 12-1 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है और एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सदर अस्पताल पर मौजूद सरपंच के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग की, जिससे सुनील कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, इस घटना में आरोपी पक्ष का भी एक युवक मारपीट के दौरान जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झड़प किस वजह से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago