Samastipur

समस्तीपुर में रालोमो की राज्य कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक सम्पन्न, पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की राज्य कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक शनिवार को हरपुर एलौथ स्थित एक निजी होटल सभागार में आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने किया। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और 38 जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता व संगठन भावना के साथ काम कर रहे हैं।

यही कारण है कि पार्टी को परिसीमन सुधार अभियान के तहत विक्रमगंज, मुजफ्फरपुर और गया में हुई महारैलियों में अप्रत्याशित सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर आयोजित ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ ऐतिहासिक होगी। यह महज एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय आधारित राजनीति को नई धार देने वाला अवसर होगा।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने किया। समस्तीपुर जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के नेतृत्व में सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने महारैली की सफलता के लिए सभी 38 जिलों के प्रभारियों और विशेष प्रभारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और जनसमर्थन को देखते हुए यह तय है कि इस महारैली में पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि बैठक में महारैली की तैयारी, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पहले सत्र में जिलाध्यक्षों और प्रकोष्ठ अध्यक्षों ने अपने विचार रखे, जबकि दूसरे सत्र में प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन किया। बैठक का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के संबोधन के साथ हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 सेकंड ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

23 मिनट ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

1 घंटा ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

22 घंटे ago