Samastipur

समस्तीपुर में चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला यात्रियों ने सीटों के बीच पर्दा बनाकर निभाई डॉक्टर की भूमिका

समस्तीपुर : जालंधर से किशनगंज लौट रही एक गर्भवती महिला ने बीच रास्ते में ही चलती ट्रेन में पुत्र को जन्म दिया। अमरनाथ एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई डिलीवरी के बाद महिला और नवजात को समस्तीपुर जंक्शन पर उतारकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार किशनगंज निवासी मोहम्मद कैशर आलम अपनी साली इशरत परवीन और साढू मोहम्मद सद्दाम के साथ जालंधर से घर लौट रहे थे। इशरत गर्भवती थी और सितंबर में डिलीवरी की तारीख दी गई थी। सुरक्षित प्रसव के लिए पूरा परिवार घर आ रहा था। मुजफ्फरपुर पार करते ही इशरत को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

परिजनों और यात्रियों ने टीटी को सूचना दी। देखते ही देखते यात्रियों ने सीटों के बीच पर्दा बनाकर महिला की मदद शुरू कर दी। कुछ महिला यात्रियों ने प्रसव में सहायता की और ट्रेन में ही इशरत ने बेटे को जन्म दिया।

ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर जंक्शन पहुंची, प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलवे मेडिकल टीम ने जच्चा-बच्चा को चेक किया। नवजात करीब 7 माह का प्रीमैच्योर बच्चा है, जिसका वजन महज डेढ़ किलो है। हालत नाजुक देख उसे तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया।

परिजन मोहम्मद कैशर आलम ने बताया कि जालंधर में निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन बहन की हालत देखते हुए समय रहते घर लौटना ही सुरक्षित समझा गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में मिली मदद के लिए वे सभी सहयात्रियों के आभारी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

6 घंटे ago