समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चौकीदार अमरजीत कुमार पर 17 वर्षीय किशोरी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग एवं अश्लील हरकत करने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कारवाई करते हुए उसे निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं एसपी के आदेश पर खानपुर थाने में चौकीदार के उपर पाॅस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। पीड़ित नाबालिग के अनुसार वह अपनी बहन के साथ बाइक से स्कूल के पास स्थित एक दुकान पर जा रही थी।
इसी दौरान चौकीदार अमरजीत कुमार ने उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका उसने विरोध किया। विरोध करने पर चौकीदार ने आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। बच्ची की बहन ने जब चिल्लाना शुरू किया, तो डर कर आरोपी चौकीदार मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद वरिय पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर चौकीदार अमरजीत कुमार के उपर बीएनएस एवं पाॅस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद बुधवार को एसपी ने चौकीदार को निलंबित करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया है व उसके उपर विभागीय कार्रवाई को लेकर भी कारवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…