समस्तीपुर/ताजपुर : प्रखंड के भेरोखरा के एक स्कूल में उस स्कूल के शिक्षक धुत होकर स्कूल पहुंच गये। विद्यार्थियों द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गयी। यह मामला प्राथमिक विद्यालय भेरोखडा ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या चार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मो. शमीम विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे थे। बकौल बच्चों के परिजन वे इतने धुत थे कि विद्यालय के अंदर ही सो गये। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
ग्रामीण पहुंच कर इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town नहीं करता है। बताया जाता है कि यह शिक्षक पहले से भी कई बार शराब पीकर विद्यालय में हंगामा कर चुके हैं। शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई होता है या नहीं यह देखने की बात है या विभाग द्वारा इस बात को दबाकर शिक्षक को बढ़ावा देते हुए शिक्षा विभाग को बदनाम करने के लिए छोड़ दिया जायेगा।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…