Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर तीन नाबालिग बच्चों का कराया गया रेस्क्यू , एक तस्कर भी पकड़ाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम अंतर्गत समस्तीपुर जंक्शन पर चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्लेटफार्म संख्या-3 पर तीन नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। इस दौरान एक तस्कर को भी पकड़ा है। इसको लेकर जीआरपी में अनैतिक बाल व्यापार अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए बेहतर आवासन के लिए बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर को सुपुर्द किया गया। बाल कल्याण समिति समस्तीपुर के आदेशानुसार तीनों बच्चों को प्रयास बाल गृह को सौंप दिया गया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन टीम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी, डॉक्यूमेंटेशन कोर्डिनेटर स्मृति कुमारी, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता बलराम चौरसिया, संगीता कुमारी और रानी कुमारी सहित रेलवे सुरक्षा बल सी आई डी के आकाश रंजन कुमार, एएसआई क्षत्रपति प्रसाद, नवीन सिंह, ज्योति कुमारी, सुमन वीणा, संगीता कुमारी शामिल थे।

रेस्क्यू किए गए बच्चों में से दो दरभंगा तथा एक सहरसा जिला का रहनेवाला है तथा उसके साथ हिरासत में लिए गए तस्कर मो. मिराज वह भी दरभंगा का रहनेवाला है। मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें सभी बच्चों से बातचीत कर उसकी आर्थिक सामाजिक स्थिति का आकलन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

10 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

11 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

11 घंटे ago