Samastipur

समस्तीपुर जिले के ग्रामीण इलाकों के सरकारी अस्पतालों में होगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : ग्रामीण इलाके में संचालित सरकारी अस्पतालों में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है। जल्द ही जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में नई अल्ट्रासाउंड जांच मशीन लगाई जाएगी।

26 स्वास्थ्य संस्थानों में लगेगी मशीन

यह मशीन राज्य के 26 स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जानी है। इसे लगाने का निर्देश बीएमएसआइसीएल के प्रबंध निदेशक को दिया गया है। नई अल्ट्रासाउंड मशीन कलर डाप्लर कानवेक्स प्रोब व लीनियर प्रोब की सुविधा के साथ होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गर्भवती समेत दूसरे मरीज जिनकाे अल्ट्रासाउंड जांच कराना जरूरी होगा, उन्हें यह सुविधा दी जाएगी।

उपकरणों की समीक्षा

दरअसल, संस्थानों में प्रसव की संख्या, अन्य आकस्मिकी एवं गैर संचारी रोग के मरीजों की संख्या, विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता एवं संस्थान में उपकरणों की समीक्षा के आधार पर यह व्यवस्था की जा रही है। अस्पतालों में यह मशीन वहां लगाई जाएगी जहां मरीजों को आने जाने में सुविधा हो। स्त्री रोग विशेषज्ञ को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मशीन देगी रंगीन जांच रिपोर्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो मशीन लगाई जाएगी वह मेडिकल इमेजिंग तकनीक से लैस होगी। यह मरीज के आंतरिक अंगों और संरचनाओं की जांच करने में ध्वनि तरंगों का उपयोग करेगी। यह रंगीन तस्वीर देगी। जिससे डाक्टर को रोग का पता आसानी से चल सकेगा। कलर डाप्लर तकनीक होने के कारण रक्त प्रवाह की दिशा और गति को मापने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago