Samastipur

7 साल पुराना गोलीकांड का आरोपी धराया, ताजपुर रोड में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुए गोलीकांड में छात्र हुआ था ज’ख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर वैतल चौक के मुन्ना अंसारी उर्फ मो. भुमताम अहमद के पुत्र मो. आदिल के रूप में की गई है। उसके उपर आर्म्स एक्ट के तहत मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज था। मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2018 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित एस्कॉर्ट एजेंसी के पास दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में कई राउंड फायरिंग हुई थी।

इस फायरिंग की में घटनास्थल से गुजर रहे एक छात्र के तलवे में गोली लग गई थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उक्त छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जख्मी छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के आरएनएआर कालेज के पीछे रहने वाले राजेश कुमार चौधरी के पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई थी। जख्मी के बायें पैर के तलवे में लगी गोली आर पार हो गई थी। हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ्य हो गया था। इस दौरान उसने मो. आदिल समेत दो लोगों के उपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

4 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

8 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago