समस्तीपुर : बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय मशाल-2025 खेल-कूद प्रतियोगिता शनिवार को श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर के प्रांगण में शुरू हुआ। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने किया। यह प्रतियोगिता 8 जुलाई तक होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को चिहिन्त कर उन्हें राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स खेल यथा क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, 60मी., 100मी., 600मी. एवं 800मी. दौड़ में कुल 32 सीआरसी के अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के लगभग 512 बालक- बालिकाओं ने भाग लिया। अवसर पर बीईओ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि मशाल प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य 14 वर्ष और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं में छिपी खेल प्रतिभा को खोजना है।
इसमें एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, बॉल थ्रो), कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबाल जैसी खेल विधाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता पांच स्तरों पर आयोजित की जा रही है, प्रत्येक चरण में चयनित खिलाड़ी अगले स्तर के लिए क्वालिफाई करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स के 60 मी बालक वर्ग में उमवि चकहाजी के सिद्धार्थ कुमार, उमवि जितवारपुर चौथ के अहमदाबाद मनसुर व मोडल इंटर के अमित पासवान ने और बालिका वर्ग में रघुनाथपुर बेला की रितु कुमारी, मध्य विद्यालय जितवारपुर की देवी कुमारी एवं हरिशंकरी की अनन्या कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 100 मी फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में जितवारपुर के रोहित कुमार एंव बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह क्रिकेट बॉल थ्रो अंडर 16 बालिका वर्ग में लगूनिया की पूनम कुमारी एवं बालक वर्ग में मोहनपुर के मोहम्मद रेहान खान ने सबसे ज्यादा दूरी थ्रो कर पहले स्थान पर रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में आरएसबी इंटर विद्यालय के अमन कुमार एवं जगतसिंहपुर कि शिवानी कुमारी पहले स्थान पर रही।
वहीं लंबी कूद अंडर 14 बालक वर्ग में हरिशंकर के आदित्य कुमार ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर ललित कुमार एवं अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे वही बालिका वर्ग में बेबी कुमारी, अनुष्का कुमारी और रानी कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन बेला पचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन लेखापाल प्रतीक कुमार ने किया। मौके पर कौशल कुमार, सुभीत कुमार सिंह, रजनीश कुमार पांडेय, विनय कुमार विनय, कुमारी वंदना, पुजा कुमारी, वैशाली द्विवेदी एवं यशवंत भारती ने निर्णायक भूमिका निभाई।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…