Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में JEE-मेन से 221 छात्रों ने कराया नामांकन

तस्वीर : फाइल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में जेईई मेन के माध्यम से प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, कुल 221 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। अब बची हुई सीटों पर बीसीईसीई के माध्यम से नामांकन होगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर दुगनायत ने बताया कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर में बी.टेक सत्र 2025-29 के लिए प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

इस चरण में कुल 221 विद्यार्थियों ने विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश लिया है। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि जेईई मैन के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान उन्हें उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा, नवाचार और अनुशासन आधारित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, इन्कयूबेशन सेंटर, वर्ल्ड क्लास लैंग्वेज लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, और वाई-फाई कैंपस जैसी सुविधाएं छात्रों को एक समृद्ध शैक्षणिक अनुभव प्रदान करती हैं।

डॉ. तुगनायत ने यह भी जानकारी दी कि शेष रिक्त सीटों पर नामांकन अब बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करके प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. धर्मजीत ने कहा कि यह कॉलेज न केवल तकनीकी शिक्षा बल्कि अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

37 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago