Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज के इतिहास विभाग में स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के इतिहास विभाग में स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और आराधना से हुई। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद रहीं। छात्रों ने उन्हें और विभाग के शिक्षकों को सजावटी पौधा देकर सम्मानित किया। चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभिजीत ने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। डॉ. मीना प्रसाद ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा उन्हें भविष्य की चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी। इतिहास विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रोजगार में सफलता दिलाएगी। उन्होंने कहा कि इस उम्र में मेहनत और समर्पण से पढ़ाई करने पर छात्र अपने और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों को बधाई दी। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. दयानंद मेहता ने छात्रों को पाठ्यक्रम पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कहा कि विभाग हमेशा छात्रों के हित में काम करता है। कॉलेज से निकलने के बाद भी छात्र किसी भी समस्या के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं। प्राध्यापक डॉ. रोहित प्रकाश ने कहा कि स्नातकोत्तर डिग्री अकादमिक क्षेत्र की उच्चतम डिग्री है। यह न केवल करियर में मदद करेगी, बल्कि जीवन मूल्य भी सिखाएगी। सहायक प्राध्यापक प्रो. अखिल वर्मा ने कहा कि अच्छी तालीम सफल जीवन की कुंजी है। निरंतर प्रयास से छात्र अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।

सहायक प्राध्यापक डॉ. कुणाल ने कहा कि इतिहास विषय में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। छात्र इस ज्ञान से बेहतर करियर बना सकते हैं। अन्य शिक्षकों डॉ. रवि कुमार गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी कुमारी और डॉ. अशोक कुमार ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशाखा, रोशनी, स्वाति और अन्य छात्राओं ने एकल गान, समूह नृत्य सहित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। साक्षी, नेहा और सुजीत ने कॉलेज में अपने अनुभव साझा किए और समस्तीपुर कॉलेज की सराहना की। आयोजन में अभिजीत, अमन, मिन्हाज, सुजीत, निशांत, साक्षी, नेहा, रौशनी और अन्य छात्रों ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन सुजीत कुमार ने किया। चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

19 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago