Samastipur

समस्तीपुर: चोरी की गई मूर्ति बरामदगी के बाद कोर्ट के आदेश पर लाया गया गांव, थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को सौंपा, लोगों में खुशी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : श्रीराम जानकी मंदिर वार्ड संख्या-6 भुसवर की चोरी गई मूर्तियां बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद बुधवार को गांव लाया गया। भगवान को थाना पर लाते ही भुसवर गांव से दर्जनों लोग थाना परिसर पहुंचे जहां थानाध्यक्ष ने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां ग्रामीणों को सौंप दिया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, शिवालय कुमार पंकज, रंजीत डॉन, पूर्व सरपंच अनिल कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में ग्रामीण तीनों मूर्ति लेकर गांव की ओर रवाना हो गए। भगवान के भुसवर पहुंचते ही पूरे गांव के लोगों में आस्था और श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

लोगों में खुशियां छा गई और मंदिर में घंटे बजने लगे। मूर्ति आते ही लोग मंदिर की ओर इस कदर दौरे जैसे उन्हें सचमुच में भगवान मिल ही गया हो। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने तीनों मूर्तियों की एक एक हाथ आधा से खंडित है। इसलिए यह मूर्ति खंडित हो गई है। हम सभी इसे बनाने जयपुर ले जायेंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिवदानी प्रसाद सिंह ने बताया कि जब जयपुर से बनकर तीनों मूर्ति आएगी तब इन्हें श्रीराम जानकी मंदिर में सिंघासनारूढ़ किया जाएगा।

विदित हो कि गत 13 अप्रैल की रात्रि में हथियारबंद चोरों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की लाखों की बेशकीमती मूर्ति, चांदी का मुकुट, अष्टधातु से बना सोना जड़ित मटर माला चोरी कर ली थी। गत 14 अप्रैल की अहले सुबह इसकी सूचना ग्रामीणों की मिली थी। एक सप्ताह के बाद 20 अप्रैल को पुलिस ने बेशकीमती तीनों मूर्ति मोतिहारी से बरामद कर लिया था।

परंतु चोरों ने मूर्तियों के हाथ खंडित कर मूल्य निर्धारण के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा था। वह बरामद नहीं हो सका। तब से बरामद तीनों मूर्ति थाना के मालखाने में था। इसके बाद पुलिस ने बरामद मूर्ति को कोर्ट में सौपा जहां जमानत मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों मूर्तियां ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago