समस्तीपुर : बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत मशाल खेल प्रतियोगिता श्री कृष्णा उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय जितवारपुर के खेल मैदान में दूसरे दिन सोमवार को प्रखंड स्तरीय अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक संवर्ग का कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायक मंडल के सुभीत कुमार सिंह, विनय कुमार विनय, रजनीश कुमार पांडे, रेणु कुमारी, वंदना कुमारी, खुशबू कुमारी के द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से ट्राई सीट तैयार कर सात- सात की संख्या में प्रतिभागियों के ग्रुप के बीच टॉस के माध्यम से रेडर व डिफेंडर से कबड्डी खेल शुरू कराया गया और चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
अंडर 14 और अंडर-16 में प्रखंड के 32 क्लस्टर रिसोर्स सेंटर में से दस-दस टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर बीईओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना से ओत प्रोत होकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करें।
मौके पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, कौशल कुमार, शिक्षक अंजलि कुमार तिवारी, यशवंत भारती, वैशाली, शत्रुघन कुमार आदि थे। मंगलवार को प्रखंड स्तरीय अंडर 14 एवं अंडर 16 आयु वर्ग के बालिका संवर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता एवं बालक व बालिका के साइकलिंग प्रतियोगिता शहर के पटेल मैदान में सुबह 8:00 बजे से होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…